खास बातें
- केंद्रीय वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने रविवार को कहा कि संप्रग सरकार वस्तु और सेवा कर तथा खुदरा में एफडीआई जैसे विवादास्पद मुद्दों पर आम राय बनाने की कोशिश कर रही है।
नई दिल्ली: केंद्रीय वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने रविवार को कहा कि संप्रग सरकार वस्तु और सेवा कर तथा खुदरा में एफडीआई जैसे विवादास्पद मुद्दों पर आम राय बनाने की कोशिश कर रही है।
मुखर्जी ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘वस्तु और सेवा कर, खुदरा समेत अन्य क्षेत्रों में विदेशी निवेश जैसे लंबित पड़े कुछ मुद्दों और दीर्घावधि निवेश के लिए वित्तीय बाजारों की मजबूती पर हम आम राय बनाने के लिए काम कर रहे हैं।’’ पिछले साल तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने खुदरा क्षेत्र में एफडीआई लाने के संप्रग सरकार के प्रयासों को नाकाम कर दिया था।
वर्तमान वैश्विक आर्थिक संकट पर उन्होंने भारत की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि ‘‘बड़ी और सबसे गतिशील उभरती अर्थव्यवस्था के रुप में भारत ने अपने लचीलापन का प्रदर्शन किया है और विकास मार्ग पर परेशानियों से पार पाने की क्षमता दिखाया है।’’