यह ख़बर 04 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

संभवत: सख्त मौद्रिक नीति की जरूरत न पड़े

खास बातें

  • वित्त मंत्री ने उम्मीद जताई कि आरबीआई अपनी सख्त मौद्रिक नीति को शायद जारी नहीं रखे क्योंकि इसका असर आर्थिक विकास पर पड़ता है।
कोलकाता:

वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने उम्मीद जताई कि आरबीआई अपनी सख्त मौद्रिक नीति को शायद जारी नहीं रखे क्योंकि इसका असर आर्थिक विकास पर पड़ता है। सीआईआई के एक समारोह को संबोधित करते हुए मुखर्जी ने कहा, मुझे लगता है कि मुद्रास्फीति को कम करने के लिए मौजूदा मौद्रिक नीति को जारी रखने की जरूरत नहीं पड़ सकती... अगर इस मौद्रिक नीति का विस्तार किया जाता है तो इसका असर विकास परिदृश्य पर पड़ेगा। उन्होंने कहा, मैं आशान्वित हूं कि वर्तमान मौद्रिक नीति को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। महंगाई पर काबू पाने के लिए आरबीआई ने मार्च 2010 से 11 बार नीति दरों को बढ़ाया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com