यह ख़बर 28 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

पायलटों की हड़ताल का दूसरा दिन, कई उड़ानें रद्द

खास बातें

  • गुरुवार को मुंबई से 26 और दिल्ली से 29 उड़ानें रद्द की गई हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने भी हड़ताली पायलटों को काम पर लौटने का निर्देश दिया है।
New Delhi:

एयर इंडिया के 650 पायलटों की हड़ताल के दूसरे दिन अब तक दिल्ली और मुंबई से करीब 60 उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। एयर इंडिया बुधवार को ही आईसीपीए की मान्यता रद्द कर चुकी है और सख्ती दिखाते हुए गुरुवार को 2 और पायलटों को बर्खास्त कर दिया गया है। अब तक कुल 8 पायलट बर्खास्त किए जा चुके हैं। इस बीच करीब 80 पायलट गुरुवार को कैजुअल लीव पर हैं, जिसका असर विमानों की उड़ानों पर दिख रहा है। दिल्ली से 25, मुंबई से 32 और चेन्नई से 20 पायलट गुरुवार को अचानक बीमारी के नाम पर छुट्टी पर चले गए हैं। पायलटों की हड़ताल के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ की शिकायत है कि उन्हें उनकी उड़ानों की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं दी गई, तो कुछ का कहना है कि उन्हें हवाई अड्डे पर आने के बाद ही अपनी उड़ान रद्द होने की सूचना मिली है। एयर इंडिया के सभी काउंटर पर यात्रियों की लंबी लाइनें लगी हैं। सभी अपनी टिकटें लें रहे हैं, मगर हो सकता है उनके हाथ निराशा ही आए। कई यात्रियों ने तो अपनी यात्रा स्थगित कर दी है या फिर रद्द कर दी है। कई यात्री अन्य विमान कंपनियों में एक सीट पाने के लिए अपना भाग्य आजमा रहे हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com