यह ख़बर 25 मई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

पेट्रोल के दाम बढ़ने से बिक्री हुई कम!

खास बातें

  • पेट्रोल के दाम बढ़ने से पेट्रोल पंप मालिक परेशान हैं। पेट्रोल की कीमतों में 7.50 रुपये से आठ रुपये तक की बढ़ोतरी के बाद आम लोगों ने पेट्रोल खरीदना कम कर दिया है।
नई दिल्ली:

पेट्रोल के दाम बढ़ने से पेट्रोल पंप मालिक परेशान हैं। पेट्रोल की कीमतों में 7.50 रुपये से आठ रुपये तक की बढ़ोतरी के बाद आम लोगों ने पेट्रोल खरीदना कम कर दिया है। इसकी वजह से पेट्रोल की बिक्री पिछले 48 घंटे में 30 से 35 तक घट गई है।

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज वन इलाके में इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप इमेज फिलिंग स्टेशन सबसे ज़्यादा बिक्री का अवार्ड हासिल कर चुका है। लेकिन दो दिन से यहां भी बिक्री घटी हुई है।

एनडीटीवी के हिमांशु शेखर मिश्रा से बातचीत में पंप मालिक अजय बंसल ने कहा कि पेट्रोल के दाम बढ़ते ही बिक्री एक तिहाई कम हो गई है। यही हाल कड़कड़डूमा में पेट्रोल पंप मालिक नितिन गोयल के साथ भी हुआ है। इनके यहां पेट्रोल की बिक्री पिछले दो दिन में 25 से 30 तक घट गई है। हो सकता है धंधा इसलिए मंदा हो कि लोग रोलबैक का इंतज़ार कर रहे हों। लेकिन असली डर इसके बाद शुरू होता है। अजय बंसल को डर है कि पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमत की वजह से गाड़ी वाले सीएनजी या एलपीजी की तरफ जा सकते हैं जिसका सीधा नुकसान उनके बिज़नेस पर पड़ेगा।

यह सब ऐसे समय पर हो रहा है जब पहले से ही पेट्रोल की बिक्री दो साल में 14 परसेंट कम हुई है जबकि डीजल की बिक्री में 25 तक की बढ़ोतरी दर्ज़ हुई है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पेट्रोल मालिकों की शिकायत है कि पंप चलाने का खर्च बढ़ता जा रहा है जबकि कमाई घट रही है। अगर सरकार ने बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने की जल्दी कोशिश नहीं की तो उनका नुकसान और बढ़ सकता है।