Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, आज 1 लीटर तेल के लिए देने होंगे इतने पैसे

Petrol Diesel Price: राज्य स्तर पर लगने वाले टैक्स की वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी अलग होती हैं.

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, आज 1 लीटर तेल के लिए देने होंगे इतने पैसे

अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दामों पर ईंधन तेल के घरेलू दाम निर्भर करते हैं.

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज के पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दिए गए हैं. देश के चारों महानगरों में तेल के दामों पर कोई असर नहीं पड़ा है. हालांकि कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि की गई है. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है. इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल  94.24 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.जबकि कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है.

चार प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर का नाम    पेट्रोल रुपये/लीटर    डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली                    96.72                     89.62
मुंबई                     106.31                   94.27
कोलकाता              106.03                   92.76
चेन्नई                     102.63                   94.24

बिहार (Petrol Rate Today) की राजधानी पटना में आज पेट्रोल का भाव 82 पैसे बढ़ा है, जिसके साथ ये 108.12 रुपये लीटर पहुंच गया है. जबकि डीजल 77 पैसे महंगा होकर 94.86 रुपये लीटर पर बिक रहा है. इसी तरह से गाजियाबाद में पेट्रोल 18 पैसे बढ़कर 96.58 रुपये लीटर और डीजल 17 पैसे बढ़कर 89.75 रुपये लीटर बिक रहा है.

ये भी पढ़ें- Airtel ने इन राज्यों में न्यूनतम मासिक प्लान शुल्क बढ़ाया, जानें क्या है नया प्लान

बता दें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दामों पर ईंधन तेल के घरेलू दाम निर्भर करते हैं. अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दामों की समीक्षा रोज तेल कंपनियों द्वारा की जाती है और इसके आधार पर नए दाम हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं.

चेक क करें अपने शहर का रेट      

राज्य स्तर पर पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स की वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी अलग होती हैं. आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते हैं. सकइंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता  HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पते हैं. बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com