Petrol-Diesel Price : ईंधन तेल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली: Fuel Price Today : पेट्रोल-डीजल के दामों में रविवार यानी 13 फरवरी, 2022 को कोई बदलाव नहीं हुआ है. पिछले 100 दिनों से देश में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां तेल के दाम स्थिर रख रही हैं. वहीं, क्रूड ऑयल 91 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर चल रहा है. पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के बीच जिस तरह फ्यूल के दाम स्थिर चल रहे हैं, उसे देखकर ऐसा कहा जा रहा है कि चुनावों के बाद जरूर तेल के दाम बढ़ेंगे. इसे लेकर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को NDTV से खास बातचीत में जवाब दिया.
उन्होंने कहा कि 'हम दाम तय नहीं करते हम केवल एक्साइज तय करते हैं और राज्य सरकारें अपना टैक्स तय करती हैं.ऑयल मार्केटिंग कंपनियां तेल के दाम तय करती हैं.' मंत्री ने कहा कि 'अंतर्राष्ट्रीय दाम हम नहीं तय करते बल्कि OPEC करता है. वह यह तय करता है कि कितना तेल मार्केट में जारी होगा. तेल का अंतरराष्ट्रीय दाम उस पर तय होता है. ऑयल मार्केटिंग कंपनी यह कर सकती हैं कि मान लीजिए कि दाम आज बहुत ऊंचा है तो अभी जो बढ़ोतरी है वह पास और मत करो जिससे उनकी अंडर रिकवरी होगी और कल को जब हालात सुधर रहे हैं तो तब वह पैसा कमा सकती हैं.'
अब आइए, एक बार ईंधन तेल के मौजूदा रेट देख लेते हैं-
पेट्रोल-डीजल के मौजूदा रेट
दिल्ली: पेट्रोल – ₹95.41 प्रति लीटर; डीजल - ₹86.67 प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल – ₹109.98 प्रति लीटर; डीजल – ₹94.14 प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल – ₹104.67 प्रति लीटर; डीजल – ₹89.79 प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल – 101.40 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹91.43 प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल – ₹95.51 प्रति लीटर; डीजल – ₹87.01 प्रति लीटर
भोपाल: पेट्रोल – ₹107.23 प्रति लीटर; डीजल – ₹90.87 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹100.58 प्रति लीटर; डीजल – ₹85.01 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल- 95.28 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 86.80 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹94.23 प्रति लीटर; डीजल – 80.90 रुपये प्रति लीटर
ऐसे चेक करें अपने शहर में तेल के दाम
आप घर बैठे ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके लिए आपको मैसेज में लिखना होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर का कोड. अपने इलाके का RSP कोड जानने के लिए आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर के भी चेक कर सकते हैं. इसके बाद मैसेज के जरिये आपको ईंधन के ताजे भाव का अलर्ट मिल जाएगा.