Fuel Price : पिछले 20 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली: देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है. मंगलवार यानी 26 अप्रैल, 2022 को सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने मौजूदा रेट में कोई संशोधन नहीं किया है. पिछले 20 दिनों से तेल के दाम स्थिर चल रहे हैं. हालांकि, गिरावट देख रहा कच्चा तेल फिर उछल गया है. ब्रेंट क्रूड सोमवार के कारोबार में 7 फीसदी तक नीचे आ गया था. लेकिन मंगलवार को फिर से तेल हल्के उछाल के साथ ट्रेड कर रहा था. ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 0.2 पर्सेंट की उछाल के साथ 102.57 डॉलर प्रति बैरल के आसपास था. वहीं, यूएस वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट कॉन्ट्रैक्ट्स भी 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 98.70 डॉलर प्रति बैरल पर था.
अगर भारतीय बाजार की बात करें तो सोमवार को कच्चे तेल की वायदा कीमतें सोमवार को 3.44 प्रतिशत घटकर 7,555 रुपये प्रति बैरल रह गईं. ब्रेंट कच्चा तेल भी 3.62 प्रतिशत के नुकसान से 102.79 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया था.
वहीं, पेट्रोलियम मंत्रालय के पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल की आज की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन बास्केट में क्रूड ऑयल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई है. 25 अप्रैल को क्रूड ऑयल (इंडियन बास्केट) की कीमत 99.17 डॉलर प्रति बैरल दर्ज हुई. एक्सचेंज रेट 76.74 रुपये पर था. यह पिछले दो हफ्तों में तीसरी बार है जब इंडियन बास्केट में क्रूड ऑयल का दाम 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आया है.
बता दें कि पिछले 20 दिनों से स्थिरता देख रहे पेट्रोल-डीजल के दाम फिर भी बहुत मंहगे हैं. देश के चार महानगरों में तेल की कीमतें कुछ ऐसी हैं-
| शहर | पेट्रोल | डीज़ल |
|---|
| दिल्ली | 105.41 | 96.67 |
| कोलकाता | 115.12 | 99.83 |
| मुंबई | 120.51 | 104.77 |
| चेन्नई | 110.85 | 100.85 |
| स्रोत : इंडियन ऑयल |
चेक कर लीजिए अपने शहर में तेल के दाम
देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित होते हैं. ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं. आप घर बैठे भी ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. आपका मैसेज होगा 'RSP-पेट्रोल पंप का कोड'. ये कोड आपको इंडियन ऑयल की वेबसाइट से मिल जाएगी.