Petrol, Diesel Price : कच्चा तेल घटकर 71 डॉलर पर आया, यहां पेट्रोल-डीजल के दामों पर कोई असर नहीं

Petrol, Diesel Price Today on 22nd December, 2021 : कच्चे तेल के दामों में लगातार गिरावट जारी है. मंगलवार को वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड का दाम 0.21 प्रतिशत घटकर 71.37 डालर प्रति बैरल रह गया था. लेकिन देश में पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बदले हैं.

Petrol, Diesel Price : कच्चा तेल घटकर 71 डॉलर पर आया, यहां पेट्रोल-डीजल के दामों पर कोई असर नहीं

Petrol, Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के दाम आज भी स्थिर. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली:

Fuel Price Today : देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार स्थिर चल रही हैं. बुधवार यानी 22 दिसंबर, 2022 को भी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने देश में तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है. बता दें कि कच्चे तेल के दामों में लगातार गिरावट जारी है. मंगलवार को वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड का दाम 0.21 प्रतिशत घटकर 71.37 डालर प्रति बैरल रह गया था. पिछले कई दिनों से क्रूड ऑयल के बाजार में गिरावट आ रही है. पिछले महीने क्रूड 85 डॉलर तक पहुंचा था, लेकिन अब यह 71 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है.

अब आइए देख लेते हैं कि देश में पेट्रोल-डीजल के मौजूदा रेट क्या चल रहे हैं.

अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के मौजूदा रेट

दिल्ली: पेट्रोल – ₹95.41 प्रति लीटर; डीजल - ₹86.67 प्रति लीटर

मुंबई: पेट्रोल – ₹109.98 प्रति लीटर; डीजल – ₹94.14 प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल – ₹104.67 प्रति लीटर; डीजल – ₹89.79 प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल – 101.40 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹91.43 प्रति लीटर

नोएडा: पेट्रोल – ₹95.51 प्रति लीटर; डीजल – ₹87.01 प्रति लीटर

भोपाल: पेट्रोल – ₹107.23 प्रति लीटर; डीजल – ₹90.87 प्रति लीटर

बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹100.58 प्रति लीटर; डीजल – ₹85.01 प्रति लीटर

लखनऊ: पेट्रोल- 95.28 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 86.80 रुपये प्रति लीटर

चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹94.23 प्रति लीटर; डीजल – 80.90 रुपये प्रति लीटर

ऐसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

आप घर बैठे रोज बदलते ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. इसके लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके लिए आपको मैसेज में लिखना होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर का कोड. अपने इलाके का RSP कोड जानने के लिए आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर के भी चेक कर सकते हैं. इसके बाद मैसेज के जरिये आपको ईंधन के ताजे भाव का अलर्ट आ जाएगा.