Petrol-Diesel Price : दिल्ली में 95 तो मुंबई में 109 रुपये...देश में ये चल रहा है पेट्रोल-डीजल का लेटेस्ट रेट

Petrol-Diesel Price on 15th December, 2021 : ऑयल मार्केटिंग कंपनियां लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों को स्थिर रख रही हैं. हालांकि, कच्चे तेल के बाजार में जरूर हलचल है. पिछले महीने 85 डॉलर तक रिकॉर्ड हाई देखने वाला ब्रेंट क्रूड ऑयल अब 10 डॉलर प्रति बैरल तक सस्ता हो चुका है.

Petrol-Diesel Price : दिल्ली में 95 तो मुंबई में 109 रुपये...देश में ये चल रहा है पेट्रोल-डीजल का लेटेस्ट रेट

Petrol, Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के दाम आज भी स्थिर. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली:

Fuel Price Today : देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में पिछले 40 दिनों से ज्यादा वक्त से कोई बदलाव नहीं हुआ है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां लगातार दामों को स्थिर रख रही हैं. हालांकि, कच्चे तेल के बाजार में जरूर हलचल है. पिछले महीने 85 डॉलर तक रिकॉर्ड हाई देखने वाला ब्रेंट क्रूड ऑयल अब 10 डॉलर प्रति बैरल तक सस्ता हो चुका है. फिलहाल कच्चा तेल 74-75 डॉलर प्रति बैरल के रेंज में चल रहा है. इसमें उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. बता दें कि मंगलवार की शाम तक अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.26 प्रतिशत टूटकर 74.20 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया था.

अगर देश में घरेलू ईंधन तेल के दामों की बात करें तो एक महीने से ज्यादा वक्त कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. हालांकि, कई शहरों में पेट्रोल अब भी 100 के पार है. हालांकि, दिल्ली में इसकी कीमत 96 रुपये प्रति लीटर से कम है.

बड़े शहरों में क्या चल रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली: पेट्रोल – ₹95.41 प्रति लीटर; डीजल - ₹86.67 प्रति लीटर

मुंबई: पेट्रोल – ₹109.98 प्रति लीटर; डीजल – ₹94.14 प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल – ₹104.67 प्रति लीटर; डीजल – ₹89.79 प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल – 101.40 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹91.43 प्रति लीटर

नोएडा: पेट्रोल – ₹95.51 प्रति लीटर; डीजल – ₹87.01 प्रति लीटर

भोपाल: पेट्रोल – ₹107.23 प्रति लीटर; डीजल – ₹90.87 प्रति लीटर

बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹100.58 प्रति लीटर; डीजल – ₹85.01 प्रति लीटर

लखनऊ: पेट्रोल- 95.28 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 86.80 रुपये प्रति लीटर

चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹94.23 प्रति लीटर; डीजल – 80.90 रुपये प्रति लीटर

चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पेट्रोल-डीजल की कीमतें विदेशी मुद्रा बाजार और क्रूड ऑयल की कीमतों के हिसाब से देश में रोज बदलती हैं. अच्छी बात है कि आप घर बैठे-बैठे तेल की कीमतें जान सकते हैं. इसके लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके लिए आपको मैसेज में लिखना होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर का कोड. साथ ही आप अपने इलाके का RSP कोड इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर के भी चेक कर सकते हैं. मैसेज भेजने के बाद आपके फोन में ईंधन के ताजे भाव का अलर्ट आ जाएगा.