तेल कंपनियों ने आज के लिए फ्यूल की नई कीमतें (Petrol-Diesel New Price) जारी कर दी हैं. पिछले कुछ दिनों की तरह आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ. नतीजत आज भी राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव (Petrol Rate Today) 96.72 रुपये प्रति लीटर है. वहीं देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले शहर मुंबई में एक लीटर पेट्रोल का भाव 106.35 रुपये है. जबकि कोलकाता में 106.03 और चेन्नई में 102.63 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है.
नए रेट्स जारी होने के बाद पुरानी कीमतों पर ही आज भी पेट्रोल-डीजल की बिक्री होगी. जुलाई की शुरुआत में महाराष्ट्र में सत्ता पलट के बाद शिंदे सरकार ने पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 3 रुपये घटाकर राज्य के लोगों को राहत दी थी. दूसरी ओर इससे पहले केंद्र ने लोगों को इस और राहत देने की पहल की थी और 22 मई को ईंधन पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी. सरकार के इस कदम के बाद पेट्रोल 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये सस्ता हो गया था.
आपके शहर में तेल की कीमत :
शहर | पेट्रोल | डीज़ल |
---|---|---|
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
मुंबई | 106.35 | 94.28 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
लखनऊ | 96.79 | 89.76 |
पटना | 107.24 | 94.04 |
जयपुर | 108.48 | 93.72 |
स्रोत : इंडियन ऑयल |
इस तरह चेक कर लीजिए अपने शहर में तेल के दाम
देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित होते हैं. ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं. आप घर बैठे भी ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. आपका मैसेज होगा 'RSP-पेट्रोल पंप का कोड'. ये कोड आपको इंडियन ऑयल के इस पेज से मिल जाएगा.
VIDEO: भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र ने विकसित की धान की नई किस्म, कम पानी में देगी अधिक उपज