Petrol-Diesel Price : दिल्ली में 95 तो मुंबई में 109 के ऊपर बिक रहा पेट्रोल, यहां देखिए अपने शहर का रेट

Petrol-Diesel Price on 28th December, 2021 : लगभग 55 दिनों से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने तेल के दामों में कोई संशोधन नहीं किया है. दामों में अभी बदलाव की कोई संभावना भी नहीं दिख रही है क्योंकि कच्चे तेल के बाजार ने पिछले दिनों स्थिरता दिखाई है.

Petrol-Diesel Price : दिल्ली में 95 तो मुंबई में 109 के ऊपर बिक रहा पेट्रोल, यहां देखिए अपने शहर का रेट

Petrol-Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के दामों में आज भी कोई बदलाव नहीं. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली:

Petrol-Diesel Price Update : देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में मंगलवार यानी 28 दिसंबर, 2021 को भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. लगभग 55 दिनों से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने तेल के दामों में कोई संशोधन नहीं किया है. दामों में अभी बदलाव की कोई संभावना भी नहीं दिख रही है क्योंकि कच्चे तेल के बाजार ने पिछले दिनों स्थिरता दिखाई है. हालांकि, पिछले कारोबारी सत्र में कच्चा तेल गिरा था. सोमवार को वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड का दाम 0.30 प्रतिशत गिरकर 75.91 डॉलर प्रति बैरल रह गया. वहीं, न्यूयॉर्क में वेस्ट टैक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल का दाम 1.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.83 डॉलर प्रति बैरल रह गया.

तो आइए एक बार देखते हैं कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के मुताबिक, देश के अलग-अलग शहरों में फिलहाल पेट्रोल-डीजल के दाम क्या चल रहे हैं.

पेट्रोल-डीजल के रेट

दिल्ली: पेट्रोल – ₹95.41 प्रति लीटर; डीजल - ₹86.67 प्रति लीटर

मुंबई: पेट्रोल – ₹109.98 प्रति लीटर; डीजल – ₹94.14 प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल – ₹104.67 प्रति लीटर; डीजल – ₹89.79 प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल – 101.40 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹91.43 प्रति लीटर

नोएडा: पेट्रोल – ₹95.51 प्रति लीटर; डीजल – ₹87.01 प्रति लीटर

भोपाल: पेट्रोल – ₹107.23 प्रति लीटर; डीजल – ₹90.87 प्रति लीटर

बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹100.58 प्रति लीटर; डीजल – ₹85.01 प्रति लीटर

लखनऊ: पेट्रोल- 95.28 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 86.80 रुपये प्रति लीटर

चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹94.23 प्रति लीटर; डीजल – 80.90 रुपये प्रति लीटर

ऐसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

आप घर बैठे रोज बदलते ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. इसके लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके लिए आपको मैसेज में लिखना होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर का कोड. अपने इलाके का RSP कोड जानने के लिए आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर के भी चेक कर सकते हैं. इसके बाद मैसेज के जरिये आपको ईंधन के ताजे भाव का अलर्ट आ जाएगा.