Petrol, Diesel Price Today : कच्चा तेल लुढ़का, यहां पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं, ये हैं रेट

Petrol, Diesel Price Today on 20th December, 2021 : आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है. हालांकि, कच्चे तेल के दामों में पिछले हफ्ते कई बार गिरावट दर्ज हुई है, इसके बावजूद देश में ईंधन तेल के घरेलू दामों पर इसका कोई असर नहीं हुआ है.

Petrol, Diesel Price Today : कच्चा तेल लुढ़का, यहां पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं, ये हैं रेट

Petrol-Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के दामों में आज फिर कोई बदलाव नहीं.

नई दिल्ली:

Fuel Price Today : इस हफ्ते की शुरुआत भी पेट्रोल-डीजल के दामों में स्थिरता के साथ हुई है. सोमवार यानी 20 दिसंबर, 2021 को एक बार फिर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है. हालांकि, कच्चे तेल के दामों में पिछले हफ्ते कई बार गिरावट दर्ज हुई है, इसके बावजूद देश में ईंधन तेल के घरेलू दामों पर इसका कोई असर नहीं हुआ है. अगर पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो शुक्रवार को वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 1.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.93 डॉलर प्रति बैरल रह गई थी. वहीं, न्यूयॉर्क में वेस्ट टैक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल का दाम 1.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.51 डालर प्रति बैरल रह गया था. 

देश में 3 नवंबर, 2021 के बाद से तेल के दाम स्थिर चल रहे हैं. वहीं, राजधानी दिल्ली में 2 दिसंबर, 2021 के बाद से पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आइए एक बार देख लेते हैं कि अलग-अलग शहरों में तेल के दाम क्या चल रहे हैं.

ये भी पढे़ें : सरकार ने तीन वित्त वर्षों में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स से कमाए 8 लाख करोड़: वित्त मंत्री 

अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के मौजूदा रेट

दिल्ली: पेट्रोल – ₹95.41 प्रति लीटर; डीजल - ₹86.67 प्रति लीटर

मुंबई: पेट्रोल – ₹109.98 प्रति लीटर; डीजल – ₹94.14 प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल – ₹104.67 प्रति लीटर; डीजल – ₹89.79 प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल – 101.40 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹91.43 प्रति लीटर

नोएडा: पेट्रोल – ₹95.51 प्रति लीटर; डीजल – ₹87.01 प्रति लीटर

भोपाल: पेट्रोल – ₹107.23 प्रति लीटर; डीजल – ₹90.87 प्रति लीटर

बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹100.58 प्रति लीटर; डीजल – ₹85.01 प्रति लीटर

लखनऊ: पेट्रोल- 95.28 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 86.80 रुपये प्रति लीटर

चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹94.23 प्रति लीटर; डीजल – 80.90 रुपये प्रति लीटर

ऐसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

विदेशी मुद्रा बाजार और क्रूड ऑयल की कीमतों के हिसाब से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना बदलती हैं. हालांकि अच्छी बात है कि आप घर बैठे ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. इसके लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके लिए आपको मैसेज में लिखना होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर का कोड. अपने इलाके का RSP कोड जानने के लिए आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर के भी चेक कर सकते हैं. इसके बाद मैसेज के जरिये आपको ईंधन के ताजे भाव का अलर्ट आ जाएगा.