Petrol, Diesel Price : गिर गईं कच्चे तेल की कीमतें, देश में आज ये चल रहा है पेट्रोल-डीजल का रेट

Petrol, Diesel Price on 16th December, 2021 : 3 नवंबर के बाद से देश में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं. अगर कच्चा तेल बाजार का रुख करें तो बुधवार को वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 1.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.92 डॉलर प्रति बैरल रह गई.

Petrol, Diesel Price : गिर गईं कच्चे तेल की कीमतें, देश में आज ये चल रहा है पेट्रोल-डीजल का रेट

Petrol, Diesel Price : कच्चे तेल में तेजी के बीच पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली:

Fuel Price Today : कच्चे तेल की कीमतों में फिर से गिरावट दर्ज हुई है, हालांकि, देश में गुरुवार यानी 16 दिसंबर, 2021 को ईंधन तेल के घरेलू दामों में फिर कोई बदलाव नहीं हुआ है. 3 नवंबर के बाद से देश में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं. 2 दिसंबर को दिल्ली में पेट्रोल सस्ता हुआ था, उसके बाद से यहां भी दाम स्थिर ही चल रहे हैं. अगर कच्चा तेल बाजार का रुख करें तो बुधवार को वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 1.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.92 डॉलर प्रति बैरल रह गई. वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में वेस्ट टैक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल का दाम 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70.18 डालर प्रति बैरल रह गया. 

घरेलू बाजार में कमजोर हाजिर मांग के चलते कच्चे तेल की वायदा कीमतों में भी गिरावट आई. वायदा कारोबार में बुधवार को कच्चा तेल की कीमत 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,345 रुपये प्रति बैरल रह गई.

अब एक बार नजर मार लेते हैं देश के अलग-अलग शहरों में तेल के मौजूदा रेट पर.

बड़े शहरों में क्या चल रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली: पेट्रोल – ₹95.41 प्रति लीटर; डीजल - ₹86.67 प्रति लीटर

मुंबई: पेट्रोल – ₹109.98 प्रति लीटर; डीजल – ₹94.14 प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल – ₹104.67 प्रति लीटर; डीजल – ₹89.79 प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल – 101.40 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹91.43 प्रति लीटर

नोएडा: पेट्रोल – ₹95.51 प्रति लीटर; डीजल – ₹87.01 प्रति लीटर

भोपाल: पेट्रोल – ₹107.23 प्रति लीटर; डीजल – ₹90.87 प्रति लीटर

बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹100.58 प्रति लीटर; डीजल – ₹85.01 प्रति लीटर

लखनऊ: पेट्रोल- 95.28 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 86.80 रुपये प्रति लीटर

चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹94.23 प्रति लीटर; डीजल – 80.90 रुपये प्रति लीटर

चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पेट्रोल-डीजल की कीमतें विदेशी मुद्रा बाजार और क्रूड ऑयल की कीमतों के हिसाब से देश में रोज बदलती हैं. अच्छी बात है कि आप घर बैठे-बैठे तेल की कीमतें जान सकते हैं. इसके लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके लिए आपको मैसेज में लिखना होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर का कोड. साथ ही आप अपने इलाके का RSP कोड इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर के भी चेक कर सकते हैं. मैसेज भेजने के बाद आपके फोन में ईंधन के ताजे भाव का अलर्ट आ जाएगा.