Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली: देश में आज मंगलवार, 16 अगस्त, 2022 को ईंधन तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं. आज भी पेट्रोल-डीजल के खुदरा दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. चार महीनों से ज्यादा का वक्त हो चुका है, जब घरेलू बाजारों में पेट्रोल-डीजल के दामों में तेल विपणन कंपनियों की ओर से कोई संशोधन नहीं किया गया है. हालांकि, ग्लोबल फैक्टर्स से प्रभावित होने वाले कच्चे तेल के बाजार में गिरावट दर्ज की गई है. ब्रेंट क्रूड फ्यूचर की कीमतों में आज तेज गिरावट आई है.
एनर्जी डिमांड प्रभावित होने के डर के बीच सोमवार के बाद मंगलवार की सुबह भी क्रूड गिरावट देख रहा था. आज तड़के सुबह ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 1% गिरकर 94.20 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था. वहीं, यूएस डब्लूटीआई 0.9% गिरकर 88.60 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया था.
बता दें कि सोमवार को कच्चा तेल की वायदा कीमतों में लगभग 3% की गिरावट आई थी.
यह भी पढ़ें : सार्वजनिक तेल कंपनियों को Petrol-Diesel की कीमतें न बढ़ने से कुल 18,480 करोड़ रुपये का नुकसान
अब एक बार देश के कुछ अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के मौजूदा रेट चेक कर लेते हैं-
| शहर | पेट्रोल | डीज़ल |
|---|
| दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
| कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
| मुंबई | 106.35 | 94.28 |
| चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
| नोएडा | 96.79 | 89.96 |
| लखनऊ | 96.79 | 89.76 |
| पटना | 107.24 | 94.04 |
| जयपुर | 108.48 | 93.72 |
| स्रोत : इंडियन ऑयल |
चेक कर लीजिए अपने शहर में तेल के दाम
देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित होते हैं. ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं. आप घर बैठे भी ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. आपका मैसेज होगा 'RSP-पेट्रोल पंप का कोड'. ये कोड आपको इंडियन ऑयल के इस पेज से https://iocl.com/petrol-diesel-price मिल जाएगा.