खास बातें
- एमटीओ को स्पिरिट के तौर पर भी जाना जाता है जिसका इस्तेमाल पेंट, वर्नीश आदि के विनिर्माण में किया जाता है।
हैदराबाद: सार्वजनिक क्षेत्र की ओएनजीसी ने अपनी रिफाइनरी से मिनरल टरपेंटाइन ऑयल :एमटीओ: की बिक्री के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया है। एमटीओ को स्पिरिट के तौर पर भी जाना जाता है जिसका इस्तेमाल पेंट, वर्नीश आदि के विनिर्माण में किया जाता है। ओएनजीसी के कार्यकारी निदेशक :परिसंपत्ति प्रबंधन: एए खान ने कहा, एमटीओ की बिक्री के लिए एचपीसीएल के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया गया है। एचपीसीएल ओएनजीसी से एमटीओ और नाफ्था खरीदेगी, जबकि ओएनजीसी एचपीसीएल से ल्यूब आयल खरीदेगी। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश के पूर्वी तट पर तातीपाका में स्थित रिफाइनरी द्वारा सालाना 10,000 टन एमटीओ का उत्पादन किए जाने की संभावना है।