खास बातें
- लीबिया, सीरिया और यमन में तनाव बढ़ने से तेल आपूर्ति बाधित होने की आशंका के कारण एशियाई कारोबार में तेल के भाव में तेजी दर्ज की गई है।
सिंगापुर: लीबिया, सीरिया और यमन में तनाव बढ़ने से तेल आपूर्ति बाधित होने की आशंका के कारण एशियाई कारोबार में तेल के भाव में तेजी दर्ज की गई है। जून डिलीवरी के लिए न्यूयॉर्क का मुख्य अनुबंध लाइट स्वीट क्रूड की कीमत 52 सेंट बढ़कर 112.81 डॉलर बैरल हो गई। इसी प्रकार, ब्रेन्ट नार्थ सी क्रूड का भाव जून डिलवरी के लिये 54 सेंट बढ़कर 124.53 डॉलर बैरल रहा। सिंगापुर स्थित फिलीप फ्यूचर्स के निवेश विश्लेषक ओंग यी लिंग ने कहा, लीबिया, सीरिया और यमन में हिंसा बढ़ने से कारोबारियों को आपूर्ति बाधित होने की आशंका है, जिसके कारण कच्चे तेल के भाव में तेजी दर्ज की गई है।