खास बातें
- न्यूयॉर्क का मुख्य अनुबंध मई डिलीवरी के लिए लाइट स्वीट क्रूड की कीमत 36 सेंट घटकर 112.43 डालर प्रति बैरल रही।
सिंगापुर: निवेशकों की मुनाफावसूली से एशियाई कारोबार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका में राजनीतिक अस्थिरता के कारण कीमत चढ़ने की आशंका बनी हुई है। न्यूयॉर्क का मुख्य अनुबंध मई डिलीवरी के लिए लाइट स्वीट क्रूड की कीमत 36 सेंट घटकर 112.43 डालर प्रति बैरल रही। शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमत दो साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। इसी प्रकार, मई डिलीवरी के लिए ब्रेंट नॉर्थ सी क्रूड की कीमत 83 सेंट घटकर 125.82 डॉलर प्रति बैरल रही। सिंगापुर स्थित अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा परामर्श कंपनी पुरविन एंड गेट्ज के विश्लेषक विक्टर शुम के मुताबिक पिछले सप्ताह की तेजी के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली से कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आयी है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका में राजनीतिक अस्थिरता के कारण कीमत चढ़ने की आशंका बनी हुई है।