खास बातें
- कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और लीबिया में जारी हिंसा से बढ़ी चिंताओं के कारण बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई।
न्यूयॉर्क: कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और लीबिया में जारी हिंसा से बढ़ी चिंताओं के कारण बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। उत्तरी अफ्रीकी देश लीबिया में करीब एक महीने से जारी हिंसा का बाजार पर असर पड़ रहा है और मुअम्मार गद्दाफी की सरकार द्वारा तेल सम्पन्न शहर रास लानुफ पर हवाई हमले किए जाने से चिंताएं बढ़ी हैं। औद्योगिक सूचकांक डाउ जोंस बुधवार को 1.29 अंक गिरकर 12,213.09 अंक पर बंद हुआ। वहीं स्टैण्डर्ड एण्ड पुअर्स सूचकांक 1.8 अंक गिरकर 1,320.02 अंक पर बंद हुआ।