खास बातें
- नोकिया अपने परिचालन के पुनर्गठन के तहत दुनिया भर में 3,500 और छंटनियां करेगी तथा रोमानिया में अपनी विनिर्माण इकाई बंद करेगी।
दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी नोकिया अपने परिचालन के पुनर्गठन के तहत दुनिया भर में 3,500 और छंटनियां करेगी तथा रोमानिया में अपनी विनिर्माण इकाई बंद करेगी। इससे पहले अप्रैल में भी नोकिया ने कारोबार के पुनर्गठन की घोषणा की थी जिनका असर 4,000 नौकरियों पर होना है। कंपनी की बृहस्पतिवार की घोषणा का असर उसकी विनिर्माण तथा वाणिज्यिक शाखाओं की नौकरियों पर होगा। कंपनी ने कहा है कि वह रोमानिया में क्लुज में कारखाना इस साल के अंत तक बंद कर देगी। नोकिया के प्रवक्ता ने कहा कि इन घोषणाओं का भारतीय बाजार पर अगर असर हुआ भी तो बहुत मामूली होगा। नोकिया के सीईओ स्टीफन एलाप ने इस कदम को 'कष्टकारी लेकिन अनिवार्य' बताया।