यह ख़बर 08 अक्टूबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

नोकिया कर्मचारी संगठन कर रहे हैं कानूनी कार्रवाई पर विचार

चेन्नई:

नोकिया द्वारा श्रीपेरंबुदूर के पास स्थित संयंत्र में अपना परिचालन स्थगित करने की घोषणा के एक दिन बाद अब कंपनी के कर्मचारियों का संगठन कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है।

नोकिया इंडिया कर्मचारी संघ के मुताबिक, अभी फैक्ट्री में करीब 900 कर्मचारी काम कर रहे हैं। नोकिया-माइक्रोसॉफ्ट के 7.2 अरब डॉलर के बाद कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना की पेशकश की गई थी और कुल 6,600 कर्मचारियों में से 5,700 ने इसका विकल्प चुना था।

नोकिया ने घोषणा की थी कि वह माइक्रोसॉफ्ट के साथ सेवा समझौता खत्म होने के कारण नवंबर से चेन्नई संयंत्र में हैंडसेट विनिर्माण स्थगित कर रही है।

कंपनी के फैसले के संबंध में नोकिया इंडिया कर्मचारी संघ (नोकिया इंडिया तोजिलालार्गल संगम) के मानद अध्यक्ष और विधायक ए सुंदरराजन ने कहा, यह गैरकानूनी है। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से हमें संगठन छोड़ने के लिए कहा। कुछ कर्मचारी यहां बरसों से काम कर रहे हैं। नोकिया इंडिया कर्मचारी संघ पंजीकृत संस्था है और इसे सीटू का समर्थन प्राप्त है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने कहा, हम श्रम विभाग से बातचीत करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि संयंत्र में परिचालन बंद होने पर करीब 900 कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा।