मुकेश अंबानी, प्रेमजी, सांघ्वी विश्व के 50 सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में

मुकेश अंबानी, प्रेमजी, सांघ्वी विश्व के 50 सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में

मुकेश अंबानी (फाइल फोटो)

नयी दिल्ली:

तीन भारतीयों - रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी, विप्रो के अजीम प्रेमजी और सन फार्मा के दिलीप सांघ्वी - विश्व के 50 सबसे अमीर लोगों की सूची में हैं। इस सूची में माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स टॉप पर हैं।

'बिजनेस इनसाइडर' के साथ मिलकर तैयार की गयी धनी लोगों की नयी वेल्थ एक्स सूची में अंबानी को 24.8 अरब डॉलर के निवल मूल्य के साथ 27वां स्थान पर रखा गया है। प्रेमजी 16.5 अरब डॉलर के साथ 43वें पर है। सांघ्वी 16.4 अरब डॉलर के साथ इस सूची में 44वें स्थान पर हैं।

विश्व के 50 सबसे अमीर लोगों के पास कुल 1,450 अरब डॉलर की संपत्ति है जो ऑस्ट्रेलिया के कुल सकल घरेलू उत्पाद के बराबर है।

इस सूची में शीर्ष पर बिल गेट्स हैं जिनके पास 87.4 अरब डॉलर की संपत्ति है जिनके बाद 66.8 अरब डॉलर के साथ स्पेन के व्यवसायी अमान्सियो आर्टेगा गाओना का स्थान है। इसमें 60.7 अरब डॉलर के साथ अमेरिकी निवेशक वारेन बफे तीसरे स्थान पर हैं।
 
ऐमेजन के जेफ्री बेजोस 56.6 अरब डॉलर के निवल मूल्य के साथ चौथे और 47.4 अरब डॉलर के साथ अमेरिकी कारोबारी डेविड कोच विश्व से पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

सूची में शामिल 29 अरबपति अमेरिका के हैं जबकि चीन के चार और भारत के तीन अरबपतियों ने इसमें अपनी जगह बनाई है। फेसबुक के सह-संस्थापक 31 वर्षीय मार्क जुकरबर्ग इस सूची में आठवें स्थान पर हैं जिनके पास 42.8 अरब डॉलर की संपत्ति है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इस सूची में सिर्फ चार महिलाएं शामिल हो पाई हैं। इनमें लॉरियल की उत्तराधिकारी 93 वर्षीय लिलियेन बेटेनकोर्ट भी शामिल हैं। वह 29 अरब डॉलर के साथ 17वें स्थान पर है। कारोबारी खंड के लिहाज से सूची में प्रौद्योगिकी क्षेत्र का दबदबा रहा और वित्त समेत अन्य क्षेत्रों के मुकाबले कहीं अधिक इस क्षेत्र के 12 अरबपति सूची में हैं।