यह ख़बर 18 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

कांटीनेंटल समूह खरीदेगा मोदी टायर्स को

खास बातें

  • दुनिया की चौथी सबसे बड़ी जर्मनी की टायर कम्पनी कांटीनेंटल समूह ने मोदी रबर की टायर इकाई को खरीदने के लिए समझौता किया है।
Mumbai:

दुनिया की चौथी सबसे बड़ी जर्मनी की टायर कम्पनी कांटीनेंटल समूह ने मोदी रबर की टायर इकाई को खरीदने के लिए समझौता किया है। भारतीय कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा, मोदी रबर लिमिटेड ने कांटीनेंटल समूह के साथ अपनी सहायक इकाई मोदी टायर्स कंपनी लिमिटेड में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए समझौता किया है। कंपनी ने हालांकि समझौते से संबंधित वित्तीय जानकारी नहीं दी। बयान के अनुसार, समझौता लागू हो जाने के बाद मोदी टायर्स कंपनी लिमिटेड कांटीनेंटल समूह की सहायक इकाई बन जाएगी। मोदी टायर्स का पहले ही कांटीनेंटल एजी के साथ प्रौद्योगिकी सहयोग का समझौता है, जिसके तहत जर्मनी के बस एवं ट्रक के टायर उत्तर प्रदेश में मोदीपुरम के मोदी टायर्स प्लांट में तैयार होते हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com