यह ख़बर 25 जुलाई, 2013 को प्रकाशित हुई थी

मर्सिडीज ने स्पोर्ट्स सेडान कार ई63 एएमजी पेश की

खास बातें

  • जर्मनी की महंगी श्रेणी की वाहन निर्माता कम्पनी मर्सिडीज-बेंज ने गुरुवार को अपनी स्पोर्ट्स सेडान कार ई63 एएमजी पेश की। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.29 करोड़ रुपये रखी गई है।
नई दिल्ली:

जर्मनी की महंगी श्रेणी की वाहन निर्माता कम्पनी मर्सिडीज-बेंज ने गुरुवार को अपनी स्पोर्ट्स सेडान कार ई63 एएमजी पेश की। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.29 करोड़ रुपये रखी गई है।

मर्सिडीज-बेंज इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक एबरहार्ड केर्न ने कहा, "हमने इस साल कई नए उत्पाद पेश किए हैं। हमें ग्राहकों की बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।"

कम्पनी ने इस साल ए-क्लास, बी-क्लास और एक्जीक्यूटिव सेडान ई-क्लास जैसे नए सेगमेंट पेश किए हैं।

नई स्पोर्ट्स सेडान में 5.5 लीटर वी8 बीआईटीयूआरबीओ इंजन लगाई गई है।

कार सिर्फ 4.2 सेकेंड में स्टार्ट होकर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। कार की अधिकतम गति 250 किलोमीटर प्रति घंटा है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सुरक्षा के लिए सेडान में आठ एयरबैग की सुविधा दी गई है। इसके अलावे पिछली सीट के यात्रियों के लिए भी अलग से एयरबैग की सुविधा है।