विज्ञापन

अनुराग कश्यप के ब्राह्मण टिप्पणी विवाद ने पकड़ा तूल, सूरत में दर्ज हुई शिकायत, कोर्ट तक पहुंचा मामला

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. इस बार मामला उनके कथित ब्राह्मण समाज पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है, जिसे लेकर देशभर में विरोध शुरू हो गया है. गुजरात के सूरत में अधिवक्ता कमलेश रावल ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

अनुराग कश्यप के ब्राह्मण टिप्पणी विवाद ने पकड़ा तूल, सूरत में दर्ज हुई शिकायत, कोर्ट तक पहुंचा मामला
अनुराग कश्यप फोटो

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. इस बार मामला उनके कथित ब्राह्मण समाज पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है, जिसे लेकर देशभर में विरोध शुरू हो गया है. गुजरात के सूरत में अधिवक्ता कमलेश रावल ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. रावल का आरोप है कि अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर ब्राह्मण समाज को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई.

कमलेश रावल के मुताबिक, 19 मार्च को अनुराग कश्यप ने एक ट्वीट किया था. इसके बाद एक्स यूजर आदित्य दत्ता ने उनसे वह पोस्ट हटाने की मांग की. आरोप है कि इसके जवाब में अनुराग कश्यप ने गुस्से में अपशब्दों का इस्तेमाल किया और लिखा, “ब्राह्मण मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते.” इस कथित टिप्पणी के सामने आने के बाद ब्राह्मण समाज के लोगों में नाराजगी फैल गई और कई जगहों पर कानूनी कार्रवाई की मांग उठने लगी.   

दरअसल पूरा विवाद फिल्म ‘फुले' को लेकर शुरू हुआ था. फुले फिल्म समाज सुधारक ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित है. फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद कुछ ब्राह्मण संगठनों ने आरोप लगाया था कि इसमें समुदाय को गलत तरीके से दिखाया गया है. इसी मुद्दे पर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई थी, जिसमें अनुराग कश्यप भी खुलकर अपनी राय रख रहे थे.   

विवाद तब और बढ़ गया जब सोशल मीडिया पर अनुराग कश्यप की एक कथित टिप्पणी वायरल हुई, जिसमें उन्होंने ब्राह्मण समाज के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया. इसके बाद दिल्ली, मुंबई, सूरत और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में उनके खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई गईं. सूरत की अदालत ने भी इस मामले में उन्हें पेश होने का नोटिस जारी किया था.   

हालांकि बढ़ते विवाद और परिवार को मिल रही धमकियों के बीच अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर सफाई और माफी भी जारी की. उन्होंने कहा कि उनकी बात को संदर्भ से हटाकर पेश किया गया और इस विवाद के कारण उनके परिवार व करीबी लोगों को रेप और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं.   
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anurag Kashyap, Phule, Anurag Kashyap News, Anurag Kashyap Controversy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com