यह ख़बर 17 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

खाद्य पदार्थों की महंगाई दर घटी

खास बातें

  • खाद्य पदार्थों की महंगाई दर 5 मार्च को समाप्त सप्ताह में घटकर 9.42 फीसद हो गई है जो कि इससे पहले के सप्ताह में 9.52 फीसद दर्ज की गई थी।
New Delhi:

देश में खाद्य पदार्थों की महंगाई दर पांच मार्च को समाप्त सप्ताह में घटकर 9.42 प्रतिशत हो गई है जो कि इससे पहले के सप्ताह में 9.52 प्रतिशत दर्ज की गई थी। सब्जियों, दूध, अंडे, मांस और पोल्ट्री उत्पादों की कीमतों में आई कमी के चलते खाद्य महंगाई दर में यह कमी आई है। गुरुवार को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक इस सप्ताह प्राथमिक क्षेत्र की वस्तुओं की महंगाई दर 13.96 प्रतिशत से घटकर 12.31 प्रतिशत हो गई जबकि ईंधन क्षेत्र की महंगाई दर 9.48 प्रतिशत से बढ़कर 12.79 प्रतिशत हो गई। भारतीय रिजर्व बैंक ने इस साल के कुल महंगाई दर का अनुमान बढ़ा दिया है। नवम्बर में बैंक ने इस साल की महंगाई दर पांच प्रतिशत के करीब रहने का अनुमान जताया था। पांच मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में पिछले वर्ष के समान सप्ताह के मुकाबले हुआ उतार चढ़ाव निम्न है:प्याज :  6.65 प्रतिशतसब्जियां :  8.71 प्रतिशतफल :  19.39 प्रतिशतआलू :  (-)9.27 प्रतिशतदूध :  7.16 प्रतिशतअंडा, मांस मछली : 13.10 प्रतिशतमोटे अनाज : 3.38 प्रतिशतचावल :  2.75 प्रतिशतगेहूं :   0.69 प्रतिशतदालें :   (-) 3.05 प्रतिशत


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com