खास बातें
- कर्मचारियों की हड़ताल से अक्टूबर 2010 के मुकाबले 2011 के अक्टूबर में मारुति कारों की कुल बिक्री 53 फीसदी गिर गई है।
New Delhi: कर्मचारियों की हड़ताल की मार मारुति सुजुकी अभी तक झेल रही है। अक्टूबर 2010 के मुकाबले 2011 के अक्टूबर में मारुति कारों की कुल बिक्री 53 फीसदी गिर गई है। पिछले साल इसी महीने घरेलू और एक्सपोर्ट मार्केट में जहां 1 लाख 18 हजार कारें बिकी थीं वहीं 2011 में सिर्फ 55 हजार के आसपास। अक्टूबर के महीने में हड़ताल की वजह से कंपनी में कारों का प्रोडक्शन 40 हजार कम हुआ था। यहां तक छोटी कारों के सेगमेंट में भी कंपनी को 55 फीसदी गिरावट झेलनी पड़ी है। लगातार हो रही हड़तालों के बाद मारुति ने गुजरात में नया प्लांट लगाने का फैसला किया है।