यह ख़बर 06 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

13 हजार से अधिक गाड़ियां वापस लेगी मारुति

खास बातें

  • ये 13,157 गाड़ियां डीजल से चलने वाली हैं और कंपनी इन्हें वापस बुलाकर इनमें लगे 'कनेक्टिंग रॉड बोल्ट' की जांच करेगी।
नई दिल्ली:

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजूकी ने कहा कि वह डिजायर, स्विफ्ट तथा रिट्ज के डीजल मॉडल की 13,157 कारों को वापस मंगवाएगी। इन गाड़ियों के इंजन के एक पुर्जे में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। कंपनी के बयान में कहा गया है कि वह डिजायर, स्विफ्ट तथा रिट्ज के उन इंजनों की जांच करेगी जिनका विनिर्माण 13 नवंबर 2010 से चार दिसंबर 2010 के बीच हुआ। ये 13,157 गाड़ियां डीजल से चलने वाली हैं और कंपनी इन्हें वापस बुलाकर इनमें लगे 'कनेक्टिंग रॉड बोल्ट' की जांच करेगी। कंपनी जिन गाड़ियों को वापस बुला रही है उनमें 4,505 स्विफ्ट डिजायर, 6,841 स्विफ्ट तथा 1,811 रिट्ज हैं। अगर इन वाहनों का कनेक्टिंग रॉड बोल्ड खराब पाया जाता है तो कंपनी उसे बिना किसी शुल्क के बदलेगी।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com