खास बातें
- गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आज देश भर के प्रमुख बाजार और थोक मंडियां बंद रहेंगी। दिल्ली की थोक मंडियों और सराफा बाजार सहित सभी प्रमुख बाजारों में कारोबार नहीं होगा।
नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कल देश भर के प्रमुख बाजार और थोक मंडियां बंद रहेंगी। दिल्ली की थोक मंडियों और सराफा बाजार सहित सभी प्रमुख बाजारों में कारोबार नहीं होगा।
बांबे स्टाक एक्सचेंज, नेशनल स्टाक एक्सचेंज, विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार, सर्राफा और तेल व तिलहन सहित प्रमुख बाजारों में गणतंत्र दिवस का अवकाश रहेगा।
कोलकाता में भी सर्राफा, जूट व जूट के सामान, तेल व तिलहन, धातु, खाद्यान्न, गुड़ व तेल और कलकत्ता शेयर बाजार सहित प्रमुख बाजार कल बंद रहेंगे।