यह ख़बर 25 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

गणतंत्र दिवस पर आज बंद रहेंगे प्रमुख बाजार

खास बातें

  • गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आज देश भर के प्रमुख बाजार और थोक मंडियां बंद रहेंगी। दिल्ली की थोक मंडियों और सराफा बाजार सहित सभी प्रमुख बाजारों में कारोबार नहीं होगा।
नई दिल्ली:

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कल देश भर के प्रमुख बाजार और थोक मंडियां बंद रहेंगी। दिल्ली की थोक मंडियों और सराफा बाजार सहित सभी प्रमुख बाजारों में कारोबार नहीं होगा।

बांबे स्टाक एक्सचेंज, नेशनल स्टाक एक्सचेंज, विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार, सर्राफा और तेल व तिलहन सहित प्रमुख बाजारों में गणतंत्र दिवस का अवकाश रहेगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कोलकाता में भी सर्राफा, जूट व जूट के सामान, तेल व तिलहन, धातु, खाद्यान्न, गुड़ व तेल और कलकत्ता शेयर बाजार सहित प्रमुख बाजार कल बंद रहेंगे।