खास बातें
- प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 310.04 अंक लुढ़ककर 19386.82 पर जबकि निफ्टी 86.95 अंकों की गिरावट के साथ 5824.55 पर बंद हुआ।
मुम्बई: देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को तेज गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 310.04 अंक लुढ़ककर 19386.82 पर जबकि निफ्टी 86.95 अंकों की गिरावट के साथ 5824.55 पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 25.79 अंक की गिरावट के साथ 19670.07 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 12.35 अंकों की गिरावट के साथ 5898.35 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 19700.96 के ऊपरी और 19337.12 के निचले स्तर को छुआ, जबकि निफ्टी ने 5907.45 के उच्च और 5806.45 के निम्न स्तर तक कारोबार किया। सेंसेक्स में शामिल हीरो होंडा (5.52 फीसदी), भारती एयरटेल (1.35 फीसदी), बजाज ऑटो (1.06 फीसदी), जयप्रकाश एसोसिएट्स (0.92 फीसदी), आईटीसी (0.79 फीसदी), एलएंडटी (0.59 फीसदी) और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (0.21 फीसदी) के शेयरों में तेजी जबकि इंफोसिस (9.59 फीसदी), विप्रो (5.04 फीसदी), डीएलएफ (2.43 फीसदी), आईसीआईसी बैंक (2.37 फीसदी) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (1.38 फीसदी) के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख देखा गया। मिडकैप 14.45 अंक गिरकर 7209.17 पर जबकि स्मॉलकैप 15.30 अंक गिरकर 8808.16 पर बंद हुआ। बीएसई के कुल 13 सेक्टरों में से 10 में गिरावट जबकि तीन में तेजी दर्ज की गई। सूचना प्रद्यौगिकी (6.40 फीसदी), प्रौद्योगिकी (4.78 फीसदी) और रियल्टी (1.22 फीसदी) सेक्टर में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। ऑटो (0.12 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.10 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.09 फीसदी) सेक्टर में तेजी दर्ज की गई। बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और कुल 1300 कम्पनियों के शेयरों में तेजी जबकि 1601 कम्पनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।