यह ख़बर 16 दिसंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

महिंद्रा की छोटी कार संयंत्र आंध्र प्रदेश में

खास बातें

  • देश की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स युटिलिटी वाहन निर्माता कम्पनी महिंद्रा एंड महिंद्रा आंध्र प्रदेश में अपनी छोटी कार के लिए संयंत्र लगाना चाहती है।
हैदराबाद:

देश की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स युटिलिटी वाहन (एसयूवी) निर्माता कम्पनी महिंद्रा एंड महिंद्रा आंध्र प्रदेश में अपनी छोटी कार के लिए संयंत्र लगाना चाहती है।

कम्पनी के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि परियोजना का पूरा खाका तैयार है और मंजूरी लेने की कोशिश जारी है। कम्पनी जल्द ही राज्य सरकार के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कर सकती है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

जानकार सूत्रों ने कहा कि एक शीर्ष कम्पनी अधिकारी ने यह जानकारी राज्य के उद्योग मंत्री गीता रेड्डी को एक बैठक में दी। मंत्री उद्योगपतियों के साथ एक बैठक कर बड़ी परियोजनाओं पर स्थिति का जायजा ले रहे थे।