यह ख़बर 17 अक्टूबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

महिंद्रा की एसयूवी 'रेक्सटॉन' लॉन्च, कीमत 17.67 लाख रुपये

खास बातें

  • इस स्पोर्ट्स यूटिलिटी वीकल के मैन्युअल मॉडल की कीमत 17.67 लाख रुपये है, जबकि ऑटोमोटिव संस्करण की कीमत 19.67 लाख रुपये है।
मुंबई:

वाहन कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी सहयोगी कंपनी सैंगयोंग का एक प्रीमियम एसयूवी 'रेक्सटॉन' पेश किया। कंपनी ने कहा कि उसकी दक्षिण कोरियाई इकाई के पोर्टफोलियो से यह पहला वाहन है, जिसका विनिर्माण चाकन स्थित संयंत्र में किया गया है और इसमें कुछ स्थानीय कल-पुर्जों का भी इस्तेमाल किया गया है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 46.3 करोड़ डॉलर (2,105 करोड़ रुपये) में सैंगयोंग में 70 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए नवंबर, 2010 में एक पक्का समझौता किया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कंपनी के अध्यक्ष (वाहन एवं कृषि उपकरण) पवन गोयनका ने कहा, इस स्पोर्ट्स यूटिलिटी वीकल के मैन्युअल मॉडल की कीमत 17.67 लाख रुपये है, जबकि ऑटोमोटिव संस्करण की कीमत 19.67 लाख रुपये है। कंपनी ने कहा कि उसने इस मॉडल के लिए चाकन संयंत्र में 63 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है।