खास बातें
- एयर इंडिया के कर्जदाताओं के सोमवार को नकदी संकट से जूझ रही एयर इंडिया के अधिकारियों से मिलने की संभावना है।
नई दिल्ली: एयर इंडिया के कर्जदाताओं के सोमवार को नकदी संकट से जूझ रही एयर इंडिया के अधिकारियों से मिलने की संभावना है। यह मुलाकात आरबीआई द्वारा उसकी कर्ज पुनर्गठित करने की योजना को मंजूरी देने के कुछ दिनों बाद होगी। 18 हजार करोड़ रुपये के कॉरपोरेट डेट रिस्ट्रक्चरिंग (सीडीआर) प्रपोजल के तहत कर्जदाताओं को 11 हजार करोड़ रुपये के अल्पावधि के ऋण को बढ़ाकर 15 साल के दीर्घावधि के ऋण में बदलने और सात हजार करोड़ रुपये के कर्ज को इक्विटी में तब्दील करने के बारे में फैसला करना है।