यह ख़बर 08 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

केईसी इंटरनेशनल को 31 करोड़ रुपये का ठेका

खास बातें

  • विद्युत पारेषण कम्पनी केईसी इंटरनेशनल की ओर से शुक्रवार को कहा गया है कि कम्पनी ने पानी के कारोबार में कदम रखा है।
New Delhi:

विद्युत पारेषण कम्पनी, केईसी इंटरनेशनल की ओर से शुक्रवार को कहा गया है कि कम्पनी ने पानी के कारोबार में कदम रखा है और उसे मध्य प्रदेश जल संसाधन विभाग से 31 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कम्पनी की ओर से एक बयान में कहा गया है, "इस परियोजना के तहत मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक नहर का जीर्णोद्धार, मरम्मत और पुनर्निर्माण शामिल है।" बयान में कहा गया है, "कम्पनी, जल शोधन व जल संसाधन प्रबंधन की पूर्ण श्रृंखला में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहती है, जिसमें सिंचाई, तटबंध निर्माण, बाढ़ नियंत्रण और बांधों, बैराजों, नहरों, सुरंगों आदि का निर्माण शामिल होगा।" बॉम्बे शेयर बाजार में कम्पनी के शेयर 1.47 प्रतिशत की उछाल के साथ 86.25 रुपये पर पहुंच गए।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com