यह ख़बर 22 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

2जी घोटाले में कनिमोई पर भी कसा शिकंजा

खास बातें

  • 2 जी घोटाले में सीबीआई जो दूसरी चार्जशीट दायर करने वाली है उसमें करुणानिधि की बेटी कनिमोई और उनकी पत्नी दयालुअम्मल के नाम हैं।
New Delhi:

2 जी स्पेक्ट्रम घोटाले में डीएमके अध्यक्ष करुणानिधि की बेटी और राज्यसभा सांसद कनिमोई और उनकी पत्नी दयालुअम्मल पर शिकंजा कसने जा रहा है। सीबीआई इस मामले में जो दूसरी चार्जशीट दायर करने वाली है, उसमें इन दोनों के नाम हैं। दूसरी चार्जशीट डीएमके के कलईनार टीवी को रिश्वत के तौर पर दिए गए 214 करोड़ रुपये के इर्द-गिर्द होगी। कलईनार टीवी में दयालुअम्मल का 80 फीसदी हिस्सा है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com