यह ख़बर 23 फ़रवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

जेके उद्योग समूह के अध्यक्ष हरिशंकर सिंघानिया का निधन

खास बातें

  • जेके उद्योग समूह के अध्यक्ष और प्रमुख उद्योगपति हरिशंकर सिंघानिया का शुक्रवार देर रात उनके आवास पर निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे।
नई दिल्ली:

जेके उद्योग समूह के अध्यक्ष और प्रमुख उद्योगपति हरिशंकर सिंघानिया का शुक्रवार देर रात उनके आवास पर निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। कानपुर में 20 जून, 1933 में जन्मे सिंघानिया 1951 से ही जेके समूह से जुड़े थे।

व्यापार एवं उद्योग जगत में उनके योगदान के लिए वर्ष 2003 में उन्हें राष्ट्रपति ने पद्मभूषण से सम्मानित किया था। जेके उद्योग समूह में जेके पेपर, जेके टायर एण्ड इंडस्ट्रीज और जेके लक्ष्मी सीमेंट शामिल हैं। समूह के उत्पाद 80 से अधिक देशों को निर्यात किए जाते हैं और दुनियाभर में उसके 30,000 कर्मचारी हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com