यह ख़बर 02 फ़रवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

जेट एयरवेज के पायलट नहीं करेंगे विरोध प्रदर्शन

खास बातें

  • जेट एयरेवज के पायलटों ने बकाया वेतन भुगतान में देरी को लेकर शुक्रवार को बैठक की। हालांकि पायलटों ने अगले सप्ताह प्रबंधन के साथ बैठक से पहले किसी प्रकार का विरोध प्रदर्शन नहीं करने का निर्णय किया।
नई दिल्ली:

जेट एयरेवज के पायलटों ने बकाया वेतन भुगतान में देरी को लेकर शुक्रवार को बैठक की। हालांकि पायलटों ने अगले सप्ताह प्रबंधन के साथ बैठक से पहले किसी प्रकार का विरोध प्रदर्शन नहीं करने का निर्णय किया।

पायलटों ने यह निर्णय ऐसे समय किया है, जब कंपनी अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए एतिहाद एयरवेज के साथ सौदे को अंतिम रूप दे रही है।

सूत्रों ने बताया कि करीब 100 पायलटों की चार घंटे चली बैठक के बाद यह निर्णय किया गया कि अगले सप्ताह मंगलवार को प्रबंधन के साथ बैठक से पहले विरोध प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। उस बैठक के बाद गुरुवार को मुंबई में फिर से मिलने का निर्णय किया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

जेट एयरवेज के तकनीशियनों ने प्रबंधन की तरफ से 7 फरवरी को बातचीत का न्यौता दिए जाने पर अपना विरोध प्रदर्शन वापस ले लिया है। ये कर्मचारी कथित तौर पर वेतन वृद्धि रोके जाने को लेकर काली पट्टी बांधकर पिछले सप्ताह से विरोध कर रहे थे।