यह ख़बर 15 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

जापान के शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन लुढ़के

खास बातें

  • जापान में भूकम्प और सुनामी से भारी तबाही हुई है और प्रशासन क्षतिग्रस्त परमाणु संयंत्रों में परमाणु हादसे को रोकने के लिए संघर्ष कर रहा है।
टोक्यो:

जापान के शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांक निक्केई 225 में 606.61 अंक (6.31 प्रतिशत) की गिरावट दर्ज की गई और यह 9,013.88 अंक के स्तर पर पहुंच गया। वहीं टोपिक्स सूचकांक 61.35 अंक (7.24 प्रतिशत) गिरकर 785.61 अंक पर पहुंच गया। जापान में पिछले सप्ताह आए भूकम्प और सुनामी से भारी तबाही हुई है और प्रशासन क्षतिग्रस्त परमाणु संयंत्रों में परमाणु हादसे को रोकने के लिए संघर्ष कर रहा है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com