ADVERTISEMENT

आम चुनावों के बाद गति पकड़ेगा निवेश : इंडिया रेटिंग्स प्रमुख

इंडिया रेटिंग्स के प्रमुख अतुल जोशी ने कहा है कि 2014 के आम चुनावों के बाद विदेशी निवेश में गति आएगी, लेकिन अर्थव्यवस्था के लिए 'जादुई' काम निकट भविष्य में होने की उम्मीद नहीं है।
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी06:18 PM IST, 25 Dec 2013NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

इंडिया रेटिंग्स के प्रमुख अतुल जोशी ने कहा है कि 2014 के आम चुनावों के बाद विदेशी निवेश में गति आएगी, लेकिन कुल मिलाकर अर्थव्यवस्था के लिए 'जादुई' काम निकट भविष्य में होने की उम्मीद नहीं है।

उन्होंने कहा कि निवेशक नई सरकार के गठन के इंतजार में हैं, इसलिए काफी विदेशी निवेश रुका हुआ है। लेकिन उनका फैसला किसी पार्टी विशेष की सरकार के सत्ता में आने पर नहीं, बल्कि सरकार की स्थिरता के आधार पर होगा।

इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च के प्रबंध निदेशक तथा सीईओ जोशी ने आम चुनावों के बाद आर्थिक गतिविधियों के जोर पकड़ने की संभावना संबंधी सवाल पर कहा, इसे गति मिलेगी और निश्चित रूप से कुछ निवेश फिलहाल रुका हुआ है।

इंडिया रेटिंग्स वैश्विक एजेंसी फिच रेटिंग्स समूह की भारतीय इकाई है। जोशी ने कहा कि बड़ी नई परियोजनाएं नहीं आ रही हैं, क्योंकि मांग कमजोर है।

NDTV Profit हिंदी
लेखकNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT