यह ख़बर 08 नवंबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

शीतकालीन सत्र में बीमा बिल पास होने की उम्मीद : अरुण जेटली

वित्त मंत्री अरुण जेटली की फाइल तस्वीर

नई दिल्ली:

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने विश्वास जताया है कि बीमा संशोधन विधेयक संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में पारित हो जाएगा।

विधेयक में बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा मौजूदा 26 प्रतिशत से बढ़ाकर 49 प्रतिशत करने का प्रावधान किया गया है।

एक कार्यक्रम के दौरान जेटली ने कहा, मुझे प्रवर समिति से सकारात्मक रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है...बीमा विधेयक संसद के आगामी सत्र में पारित हो सकता है।

जेटली ने कहा, हर अच्छी चीज की तरह इसका (बीमा संशोधन विधेयक) का भी पटाक्षेप होगा। मैं प्रवर समिति से सकारात्मक रिपोर्ट की उम्मीद कर रहा हूं, और आशा उम्मीद करता हूं कि इस महीने यह पारित हो जाएगा। संसद का शीतकालीन सत्र 24 नवंबर से शुरू होगा।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com