खास बातें
- देश की सालाना महंगाई दर अप्रैल में घटकर 8.66 प्रतिशत हो गई, जो इससे पहले के महीने में 9.04 प्रतिशत थी।
नई दिल्ली: देश की सालाना महंगाई दर अप्रैल में घटकर 8.66 प्रतिशत हो गई, जो इससे पहले के महीने में 9.04 प्रतिशत थी। ये आंकड़े सोमवार को जारी किए गए। मुद्रास्फीति की दर में गिरावट नीति-निर्माताओं के अनुमान के अनुसार ही है, लेकिन यह अब भी भारतीय रिजर्व बैंक तथा सरकार के सामान्य स्तर से कहीं अधिक है। थोकमूल्य सूचकांक का सबसे बड़ा अंश विनिर्मित उत्पाद सूचकांक 1.04 प्रतिशत तक बढ़ा, जबकि प्राथमिक वस्तु सूचकांक में 2.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने के मुकाबले खाद्य पदार्थ सूचकांक में 2.5 की वृद्धि हुई, जबकि गैर-खाद्य पदार्थ सूचकांक में दो प्रतिशत की वृद्धि हुई। फरवरी में मुद्रास्फीति की वार्षिक दर 8.31 प्रतिशत थी, जो आगे चलकर 9.54 प्रतिशत हो गई। पिछले 12 महीने में थोक मूल्य सूचकांक के उप सूचकांकों में महंगाई दर इस प्रकार रही :प्राथमिक वस्तुएं : 12.05 प्रतिशत खाद्य वस्तुएं : 8.71 प्रतिशत सबिज्यां : 2.29 प्रतिशत अनाज : 4.3 प्रतिशत दलहन : (-) 6.37 प्रतिशत गैर-खाद्य वस्तुएं : 27.33 प्रतिशत ईंधन एवं बिजली : 13.32 प्रतिशत रसोई गैस : 11.31 प्रतिशत पेट्रोल : 21.81 प्रतिशत डीजल : 5.49 प्रतिशत निर्मित उत्पाद : 6.18 प्रतिशत चीनी : 3.33 प्रतिशत खाद्य तेल : 12.95 प्रतिशत मानव निर्मित कपड़ा : 11.65 प्रतिशत सूती वस्त्र : 24.67 प्रतिशत