यह ख़बर 28 सितंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

भारत, अमेरिका ने असैन्य परमाणु शक्ति पर किया पहला व्यावसायिक करार

पीएम संग ओबामा।

खास बातें

  • भारत और अमेरिका असैन्य परमाणु करार के पांच साल बाद असैन्य परमाणु उर्जा पर पहले व्यावसायिक समझौते पर पहुंच गए।
वाशिंगटन:

भारत और अमेरिका असैन्य परमाणु करार के पांच साल बाद असैन्य परमाणु उर्जा पर पहले व्यावसायिक समझौते पर पहुंच गए।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ बातचीत के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस बात का खुलासा किया कि दोनों देशों के बीच समझौता हुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

ओबामा ने कहा, ‘हमने असैन्य परमाणु उर्जा के मुद्दे पर जबरदस्त प्रगति की है और दरअसल हम असैन्य परमाणु उर्जा पर एक अमेरिकी कंपनी और भारत के बीच पहले व्यावसायिक करार पर पहुंचने में पिछले कुछ दिनों में सफल रहे हैं।’