यह ख़बर 21 दिसंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

भारत-अमेरिका वाणिज्यिक संबंध मजबूत होंगे : आनंद शर्मा

आनंद शर्मा का फाइल फोटो

नई दिल्ली:

केंद्रीय वाणिज्य एंव उद्योगमंत्री आनंद शर्मा ने शनिवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच वाणिज्यिक संबंध न्यूयार्क में भारतीय राजनयिक की गिरफ्तारी के कारण प्रभावित नहीं होंगे और संबंध अधिक मजबूत होंगे।

फिक्की की 86वीं आम बैठक से अलग शर्मा ने कहा, "परिपक्व  लोकतंत्रों में मुद्दे सुलझाए जाते हैं। वास्तव में मुद्दों के कारण साझेदारी निर्माण की प्रक्रिया प्रभावित नहीं होनी चाहिए।"

शर्मा के अनुसार मौजूदा राजनयिक विवाद का दोनों देशों के बीच वाणिज्यिक संबंधों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और वे वर्तमान स्थिति से आगे ही बढ़ेंगे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

शर्मा ने कहा, "भारत ने देवयानी खोबरागड़े के साथ किए गए दुर्व्यवहार पर नाराजगी जताई है। लेकिन अमेरिका के साथ हमारे संबंध बहुत महत्वपूर्ण हैं। यह दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच एक रणनीतिक साझेदारी है। यह साझेदारी हर तरह से रणनीतिक है, इसलिए हम इसे नहीं तोड़ेंगे। संबंध और मजबूत होंगे।"