यह ख़बर 05 दिसंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

'भारतीय सेवा क्षेत्र की वृद्धि नवंबर में 13 महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंची'

खास बातें

  • कारोबारी गतिविधियों के दौरान गिरावट की वजह से देश में सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर इस बार नवंबर में गिरकर 13 महीने के न्यूनतम स्तर पर आ गई।
नई दिल्ली:

कारोबारी गतिविधियों के दौरान गिरावट की वजह से देश में सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर इस बार नवंबर में गिरकर 13 महीने के न्यूनतम स्तर पर आ गई। एचएसबीसी सर्वे में यह बात दिखी है।

एचएसबीसी का सर्विस पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) अक्तूबर के 53.8 के मुकाबले नवंबर के दौरान घटकर 52.1 रह गया, जो कि पिछले 13 महीने का न्यूनतम स्तर है।

सितंबर में सात महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच जाने के बाद पिछले दो महीने से सूचकांक में गिरावट आ रही है। हालांकि यह अभी भी 50 अंक से ऊपर है।

भारत और आसियान के लिए एचएसबीसी के मुख्य अर्थशास्त्री लीफ एसकेसीन ने कहा, नवंबर के दौरान कारोबारी गतिविधियों और नए कारोबार में धीमी वृद्धि दर्ज की गई, ऐसा दीपावली छुट्टी की वजह से भी हो सकता है। हालांकि सेवा प्रदाता लघुकालिक आर्थिक परिदृश्य को लेकर आशान्वित हैं और उन्हें आने वाले वर्ष में गतिविधियों में सुधार की उम्मीद है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

एसकेसीन ने कहा, सर्वे में शामिल कुछ लोगों द्वारा कारोबार में विस्तार करने की बात कही। इससे कारोबारी उम्मीद सूचकांक में अहम सुधार हुआ है। इससे पहले एचएसबीसी सर्वे में कहा गया कि नवंबर के दौरान देश में विनिर्माण क्षेत्र में सुधार हुआ।