भारत उद्यमियों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए ब्रिक्स स्टार्टअप मंच शुरू करेगा : पीयूष गोयल

ब्रिक्स के सदस्यों में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं.

भारत उद्यमियों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए ब्रिक्स स्टार्टअप मंच शुरू करेगा : पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल.

नई दिल्ली:

भारत निवेशकों, इनक्यूबेटरों और उद्यमियों के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए इस साल ब्रिक्स स्टार्टअप मंच की शुरुआत करेगा. वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने यह बात कही. ब्रिक्स के सदस्यों में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं.

उन्होंने ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों की सातवीं बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की स्टार्टअप इंडिया पहल से देश में लगभग एक लाख स्टार्टअप का गठन हुआ है और इस कारण नई दिल्ली इस क्षेत्र में अन्य ब्रिक्स सदस्यों को अपना समर्थन दे सकती है.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में हुई इस बैठक में ब्रिक्स देशों के उद्योग मंत्रियों ने एक संयुक्त घोषणा को अपनाया. मंत्रियों ने ब्रिक्स देशों के बीच डिजिटलीकरण, औद्योगीकरण, नवाचार, समावेशन और निवेश को बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर दिया.