भारत ने तेल इस्तेमाल में जापान को पीछे छोड़ा

भारत ने तेल इस्तेमाल में जापान को पीछे छोड़ा

प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली:

एक रपट के अनुसार जापान को पछाड़कर भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता देश बन गया है। एक रपट ‘बीपी स्टेटिस्टिकल रिव्यू ऑफ वर्ल्ड एनर्जी’ के अनुसार भारत की तेल मांग 2015 में 8.1 प्रतिशत बढ़ी।

इसके अनुसार 41 लाख बैरल प्रतिदिन मांग के साथ भारत तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता देश बन गया है। साल 2015 में विश्व तेल खपत में भारत का हिस्सा 4.5 प्रतिशत रहा। तेल खपत के लिहाज से अमेरिका पहले जबकि चीन दूसरे स्थान पर है।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com