यह ख़बर 16 अक्टूबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

विक्रम पंडित ने सिटी समूह के सीईओ का पद छोड़ा

खास बातें

  • सिटी समूह के भारतीय अमेरिकी मुख्य कार्यकारी अधिकारी (विक्रम पंडित ने पद छोड़ दिया। उनके साथ सिटी समूह के अध्यक्ष और मुख्य संचालन अधिकारी जॉन हैवेंस ने भी इस्तीफा दे दिया।
वाशिंगटन:

एक आश्चर्यजनक फैसले के तहत सिटी समूह के भारतीय अमेरिकी मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विक्रम पंडित ने पद छोड़ दिया।

उनके साथ सिटी समूह के अध्यक्ष और मुख्य संचालन अधिकारी जॉन हैवेंस ने भी इस्तीफा दे दिया।

सिटी समूह के निदेशक मंडल ने माइकेल कॉर्बेट को बैंक का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया। माइकेल अब तक बैंक के यूरोपीय, मध्यपूर्व और अफ्रीकी कारोबार के प्रमुख थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पंडित ने कम्पनी की ओर से जारी बयान में कहा, "माइक आने वाली कठिन चुनौतियों का सामना करने के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं।"