यह ख़बर 22 अक्टूबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

फेसबुक असफल होता तो मैं माइक्रोसॉफ्ट में होता : जुकरबर्ग

खास बातें

  • मार्क जुकरबर्ग ने नया उद्यम शुरू करने के अपने अनुभव के बारे में कहा कि यदि फेसबुक सफल नहीं होता, तो वह शायद माइक्रोसॉफ्ट में एक इंजीनियर का काम कर रहे होते।
लंदन:

मार्क जुकरबर्ग ने नया उद्यम शुरू करने के अपने अनुभव के बारे में कहा कि यदि फेसबुक सफल नहीं होता, तो वह शायद माइक्रोसॉफ्ट में एक इंजीनियर का काम कर रहे होते।

समाचार पत्र डेली मेल के मुताबिक सोशल नेटवर्किंग साइट के बादशाह स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में उद्यमियों और कम्प्यूटर हैकरों के सलाना सम्मेलन स्टार्टअप स्कूल में अपने अनुभव साझा कर रहे थे।

फेसबुक का दावा है कि इसका उपयोग आज एक अरब लोग कर रहे हैं, लेकिन इसके संस्थापक ने कहा कि यदि उसका आईडिया असफल हो जाता, तो वह सिएटल चले जाते।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

स्टैनफोर्ड्स मेमोरियल हॉल में 1,700 श्रोताओं के सामने शनिवार को एक साक्षात्कार के दौरान जुकरबर्ग ने प्रौद्योगिकी वेंचर कैपिटल वाई कम्बिनेटर के सह-संस्थापक पॉल ग्राहम से कहा, "मैं शायद इंजीनियर की नौकरी कर रहा होता और माइक्रोसॉफ्ट के प्रति मेरे मन में काफी अधिक सम्मान का भाव था।"