नई दिल्ली: कोरियन कार कंपनी Hyundai को भारत में एक नई सफलता मिली है। कंपनी ने महज 11 महीने में नई i20 की एक लाख यूनिट भारतीय बाज़ार में बेची है। कंपनी के अधिकारी नई i20 की इस सफलता से बेहद खुश हैं। इतना ही नहीं, i20 भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों के टॉप 10 लिस्ट में लॉन्च होने के महज दो महीने के भीतर ही प्रवेश कर गई थी।

बेहतरीन स्टाइल, बेस्ट-इन-क्लास इंटीरियर और मज़बूत इंजन, नई Hyundai i20 को सफल बनाने में मददगार साबित हुए हैं। ये गाड़ी दो इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है जिसमें 1.2-लीटर डुअल VTVT Kappa पेट्रोल इंजन और U2 1.4-लीटर CRDi डीज़ल इंजन शामिल है।

इस सफलता पर Hyundai मोटर इंडिया लिमिटेड के MD और CEO B.S. Seo ने कहा, 'ये वाकई खुशी की बात है। Elite i20 की इस सफलता के लिए कंपनी इसके कस्टमर, चैनल पार्टनर, कर्मचारी और मीडिया की शुक्रगुज़ार है।'