यह ख़बर 21 मई, 2014 को प्रकाशित हुई थी

एक्सक्लूसिव : लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद वित्तमंत्रालय में सैकड़ों तबादलों से हुआ विवाद

नई दिल्ली:

एनडीए सरकार के शपथग्रहण के पहले ही एक और नया विवाद खड़ा हो गया है। इस बार मामला वित्तमंत्रालय में हुए बड़े पैमाने पर तबादलों से जुड़ा है जो बीते एक हफ्ते में  किए गए हैं। 20 मई को 104 असिस्टेंट कमिश्नर रैंक के कस्टम और सेंट्रल एक्साइज़ विभाग के अफसरों के तबादले का आदेश जारी हुआ है।

इससे पहले 16 मई को 47 कमिश्नर और डायरेक्टर रैंक के इंकम टैक्स अधिकारियों के प्रोमोशन का आदेश जारी किया गया था।

अब बीजेपी ने ये सवाल उठाया है कि यूपीए सरकार का ये फैसला अनैतिक है। बीजेपी सांसद और पूर्व आईआरएस अधिकारी ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा है कि ये फैसला वापस लिया जाना चाहिए और अगर अधिकारी दोषी हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वहीं, कांग्रेस का कहना है कि यह रूटीम मसला है और अकसर इस समय तमाम तबादले करने का काम सरकारें करती हैं।